उत्तराखंड; सूबे में एक बार फिर करवट बदलेगा मौसम, इन जिलों के लिए अलर्ट जारी !

प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट बदल सकता है. मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ में गर्जना के साथ बिजली चमकने और हवाओं के साथ हल्की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है.

देहरादून; प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट बदल सकता है. मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ में गर्जना के साथ बिजली चमकने और हवाओं के साथ हल्की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. साथ ही मैदानी क्षेत्रों में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। लगातार बदल रहे मौसम ने गर्मी में सर्दी का अहसास ही कराया है। एक बार फिर मौसम के बदलने के आसार हैं.

मौसम विभाग के अनुसार 17 मई को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली के कुछ स्थानों में हल्की बारिश हो सकती है. जबकि, मैदान के कुछ इलाकों में भी हल्की बारिश का अनुमान है. इसके अलावा गर्जना के साथ बिजली चमकने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई गई है. 18 मई को भी कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावनाएं हैं.

Related Articles

Back to top button