WeatherUpdate: उत्तर भारत में शीतलहर का कहर, बारिश के साथ, 2-4 डिग्री न्यूनतम तापमान बढ़ने की संभावना…

उत्तर भारत में इन दिनों ठंड का कहर छाया हुआ है। वही दिल्ली में लगातार सातवें दिन शीतलहर जारी है। दिल्ली-NCR में घना कोहरा छाने के साथ ही विजिबिलिटी भी बहुत कम है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में बारिश होने की संभावना है। दिल्ली में बारिश के साथ ठंडी हवाएं भी चल सकती है जिसे ठंड का स्तर बढ़ सकता है। न्यूनतम तापमान 2-4 डिग्री बढ़ने की संभावना है। दिल्ली NCR में 22 जनवरी को येलो अलर्ट जारी हो सकता है।

बता दें, मौसम विभाग के मुताबिक पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में तेज ठंडी हवाएं चल रही है जिसके चपेट में उत्तर भारत के अधिकांश क्षेत्र आ रहे हैं। आईएमडी की माने तो आने वाले 23 तारीख तक पंजाब, हरियाणा, दिल्ली समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश होने की संभावना है। बारिश के साथ ही इन राज्यों का न्यूनतम पारा भी 2-4 डिग्री तक बढ़ सकता है।

Related Articles

Back to top button