प्रदर्शनकारी पहलवानों से मिलने के बाद क्या बोलीं पीटी ऊषा, बजरंग पूनिया ने दी जानकारी

रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) के अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे पहलवानों से बातचीत करने भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा धरना स्थल पर पहुंचीं.

दिल्ली: रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) के अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे पहलवानों से बातचीत करने भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा धरना स्थल पर पहुंचीं. इस दौरान उन्होंने धरने पर बैठे पहलवानों के साथ बातचीत की और उनकी समस्या को सुना.

पहलवान बजरंग पूनिया ने पीटी उषा को लेतर मीडिया से कहा कि उन्होंने यही बोला कि मैं आपके साथ खड़ी हूं और आपको न्याय दिलाऊंगी. बजरंग पूनिया ने कहा कि जब तक बृज भूषण शरण सिंह जेल नहीं जाएंगे तब तक हम यहीं रहेंगे.

Related Articles

Back to top button