…जब मुनव्वर फारुकी ने किया सचिन तेंदुलकर को आउट, स्टेडियम में पसरा सन्नाटा

इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग की शुरुआत एक रोमांचक मुकाबले के साथ हुई। इस लीग के पहले ही मैच में एक क्षण ऐसा आया जिसने सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। इस मुकाबले में क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के सामने बिग बॉस के विजेता मुनव्वर फॉरुकी उनके सामने थे। ठाणे के दादोजी कोंडादेव स्टेडियम में आयोजित इस मुकाबले में एक ऐसा समय आया जब सचिन तेंदुलकर को पांचवें ओवर में अपनी टीम की तरफ से गेंदवाजी करते हुए आउट कर दिया। इसे देख कर पूरे स्टेडियम में सन्नाटा छा गया।

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर मैच के दौरान अपनी शानदार फार्म में थे। 17 गेंदों में 30 रन बनाकर अपनी पारी को आगे बढ़ा रहे थे। इसी बीच बिग बॉस विजेता फारुकी की एक अच्छी गेंद ने तेंदुलकर की पारी पर विराम लगा दिया। जिससे थोड़ी देर के लिए पूरे स्टेडियम में सन्नाटा पसर गया । किसी को इस बात पर भरोसा करना थोड़ा मुश्किल हो रहा था।

सचिन तेंदुलकर के आउट होने वाले इस मैच का क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Related Articles

Back to top button