दूल्हा नहीं पहुंचा तो जीजा से करा दी दुल्हन की शादी, जिला प्रशासन में मचा हडकंप

इसकी पोल तब खुली ज़ब शादी के तुरंत बाद दुल्हन ने मांग में भरा सिंदूर पोंछ डाला, बाद में ज़ब दूल्हा व दुल्हन से बात की गयी तो..

झाँसी में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में बड़ा खेला हो गया हैं। यहां एक दुल्हन का दूल्हा ज़ब शादी के लिए नहीं पहुंचा तो दुल्हन के साथ आये उसके शादीशुदा जीजा से ही शादी कराक़र रस्म अदायगी करा दी।

झाँसी के पॉलिटेक्निक मैदान पर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन हुआ था। इसकी पोल तब खुली ज़ब शादी के तुरंत बाद दुल्हन ने मांग में भरा सिंदूर पोंछ डाला, बाद में ज़ब दूल्हा व दुल्हन से अलग अलग बात की गयी तो उन्होंने इस बात को स्वीकार किया।

सूत्रों का कहना है कि विवाह समारोह में सरकार की ओर से मिलने वाली आर्थिक मदद हड़पने के लिए ऐसा खेला गया था। इस खेल में विभागीय अधिकारी व कर्मचारी भी शामिल बताये गये हैं। समाज कल्याण अधिकारी ललिता यादव ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है जाँच कराई जायेगी।

Related Articles

Back to top button