
नए वित्तीय वर्ष के पहले ही दिन आम लोगों को बड़ा झटका लगा है क्योकि LPG गैस सिलेंडर के दाम आज फिर बढ़ा दिये गये है। जिसके चलते कामर्शियल 19KG का LPG गैस सिलेंडर 250 रुपए महंगा हो गया है। लेकिन राहत की बात यह है कि घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है।
वही कामर्शियल सिलेंडर 250 रुपए महंगा होने पर समाजवादी पार्टी ने सरकार को घरते हुए अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा, दिन पर दिन बढ़ रही महंगाई की मार, अबकी बार बढ़े कमर्शियल सिलेंडर के दाम। आज से कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर एक झटके में ₹250 हुआ महंगा, 2253 रुपए हुई कीमत। महंगाई कम कर जनता को राहत देने के बजाय, रोज महंगाई बम फोड़ रही है “डबल इंजन” भाजपा सरकार।
वहीं दिल्ली में 19KG कामर्शियल गैस की कीमत अब 2,253 रुपए प्रति सिलेंडर हो गई है। वही कोलकाता में कामर्शियल सिलेंडर 264.50 रुपए महंगा हुआ है। जिसके चलते वहा एक LPG गैस सिलेंडर की कीमत 2,351 रुपये है। आपको बता दे कि इससे पहले पिछले महीने घरेलू सिलेंडर के दाम 50 रुपये बढ़े थे।