उत्तराखंड में कब मिलेगी गर्मी से निजात?, मौसम विभाग ने बताया

बुधवार को मैदान से लेकर पहाड़ तक गर्मी ने झुलसाए रखा। उधर राजधानी देहरादून का अधिकतम तापमान 43 डिग्री के आसपास रहा।

भीषण गर्मी का सितम जारी है। ठंडा रहने वाला उत्तराखंड भी अब भीषण गर्मी की चपेट में है। यूके के मैदानी जिलों में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। गर्मी का आलम यह है कि उत्तराखंड के मैदानी जिलों से लेकर पर्वतीय जिलों में तापमान सामान्य से ऊपर है।

बुधवार को मैदान से लेकर पहाड़ तक गर्मी ने झुलसाए रखा। उधर राजधानी देहरादून का अधिकतम तापमान 43 डिग्री के आसपास रहा। मौसम विभाग ने बुधवार को देहरादून का तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है।

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार गढ़वाल में भी सीवियर हीट वेव कंडीशन देखने को मिली है। उन्होंने बताया कि आज भी इसी प्रकार का मौसम बना रह सकता है. जिसके चलते मैदान से लेकर पहाड़ तक गर्म हवाएं चल सकती हैं।

Related Articles

Back to top button