विजय थलापति की ‘जन नायकन’ OTT पर कब होगी रिलीज? सामने आई बड़ी जानकारी

डेस्क : तमिल सुपरस्टार और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय थलापति की फिल्म ‘जन नायकन’ रिलीज के बाद से ही चर्चा में बनी हुई है। विजय के एक्टिंग करियर की आखिरी फिल्म मानी जा रही इस पॉलिटिकल एक्शन थ्रिलर को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

वहीृ थिएटर में शानदार प्रदर्शन के बाद अब फैंस की नजर फिल्म की OTT रिलीज पर टिकी हुई है। सोशल मीडिया पर भी इस बात की चर्चा तेज है कि विजय की इस फिल्म को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर कब रिलीज किया जाएगा।

Zee5 पर स्ट्रीम हो सकती है फिल्म

वही मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘जन नायकन’ को 21 सितंबर 2026 से OTT प्लेटफॉर्म Zee5 पर स्ट्रीम किया जा सकता है। हालांकि, फिल्म की डिजिटल रिलीज को लेकर मेकर्स की ओर से अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म को शुरुआत में तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में OTT पर उपलब्ध कराया जा सकता है।

हिंदी वर्जन पर अभी सस्पेंस

फिल्म के हिंदी दर्शकों के लिए अभी इंतजार करना पड़ सकता है। खबरों के अनुसार, फिल्म का हिंदी वर्जन किसी अन्य OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जा सकता है। इस रेस में Amazon Prime Video का नाम सामने आ रहा है, लेकिन इसको लेकर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

बॉबी देओल ने निभाया अहम किरदार

‘जन नायकन’ में विजय थलापति के साथ बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल भी नजर आए हैं। फिल्म में बॉबी ने विलेन की भूमिका निभाई है, जिसे दर्शकों की खूब सराहना मिली है।

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का प्रदर्शन

विजय थलापति की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा प्रदर्शन किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने रिलीज के 19 दिनों के अंदर घरेलू बॉक्स ऑफिस पर करीब 194 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन लगभग 320 करोड़ रुपये के आसपास पहुंच गया है।

Related Articles

Back to top button