
पश्चिम बंगाल- यूपी के IPS अजय पाल शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है…जानकारी के अनुसार, TMC के जहांगीर खान के घर अजय पाल पहुंचे…
यहां पर अजय पाल शर्मा ने कहा- चुनाव में गड़बड़ी की तो अच्छे से खबर लेंगे…प्रत्याशी जहांगीर खान के लोगों को सख्त चेतावनी दी…
पश्चिम बंगाल में चुनावी ड्यूटी पर अजय पाल शर्मा लगाए गए है…वोटरों को कथित तौर पर डराने-धमकाने का आरोप था…जहांगीर खान पर वोटरों को धमकाने का आरोप है…
चलिए अब बता देते हैं कि कौन हैं IPS अजय पाल शर्मा?
अजय पाल शर्मा के करियर की बात करें तो वे उत्तर प्रदेश पुलिस के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं, जिन्होंने अपनी सख्त कार्यशैली से अलग पहचान बनाई. वे 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं. शामली, नोएडा, जौनपुर और रामपुर जैसे जिलों में उनकी पोस्टिंग के दौरान अपराधियों के खिलाफ बड़े अभियानों और एनकाउंटरों की खूब चर्चा रही.हालांकि, दक्षिण 24 परगना में उनकी नियुक्ति पर सवाल भी उठने लगे हैं. तृणमूल कांग्रेस इस फैसले को लेकर चुनाव आयोग की मंशा पर प्रश्नचिह्न लगा रही है.
पार्टी नेताओं का कहना है कि क्या आयोग को इतना बड़ा खतरा महसूस हो रहा है कि वहां ऐसे अधिकारी की जरूरत पड़ गई, जिनकी पहचान एनकाउंटर विशेषज्ञ के रूप में है? दूसरी ओर, अखिलेश यादव भी अजय पाल शर्मा पर सवाल उठा चुके हैं. अब सबकी नजर इस बात पर है कि दूसरे चरण का मतदान किस माहौल में संपन्न होता है और क्या यह सख्त रणनीति चुनावी निष्पक्षता को नया आयाम दे पाएगी.









