‘जो इस पाप से जुड़ा है, उसे सजा जरूर दिलाएंगे’ , रामधन गबन मामले पर बोले महंत नृत्यगोपाल दास

अयोध्या : राम मंदिर से जुड़े कथित चोरी के मामले को लेकर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने इस पूरे प्रकरण पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यदि किसी ने भी इस तरह का कृत्य किया है तो उसे किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाना चाहिए और दोषियों को कानून के तहत कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

राम मंदिर करोड़ों हिंदुओं की आस्था और विश्वास का केंद्र है

महंत नृत्य गोपाल दास ने अपने लिखित नोट के माध्यम से यह बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर करोड़ों हिंदुओं की आस्था और विश्वास का केंद्र है, इसलिए इससे जुड़ा कोई भी विवाद अत्यंत गंभीर विषय है। उन्होंने भरोसा जताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस मामले को गंभीरता से लेंगे और जो भी व्यक्ति इस कथित पाप या अनियमितता में शामिल पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

पूरे मामले को किसी भी तरह की राजनीतिक बहस का विषय नहीं बनाया जाना चाहिए

उन्होंने आगे कहा कि इस पूरे मामले को किसी भी तरह की राजनीतिक बहस का विषय नहीं बनाया जाना चाहिए, क्योंकि यह आस्था से जुड़ा संवेदनशील मुद्दा है। महंत नृत्य गोपाल दास ने स्पष्ट किया कि मंदिर की पवित्रता और श्रद्धालुओं की भावनाओं की रक्षा सर्वोपरि है और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही या भ्रष्टाचार को स्वीकार नहीं किया जा सकता।

Related Articles

Back to top button