जिसने भी कानून को हाथ में लेने का प्रयास किया, उसको हम बिना मांगे जहन्नम का टिकट करवा कर देंगे : सीएम योगी

बलरामपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलरामपुर में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने शहर को 825 करोड़ रुपये की सौगात देने की घोषणा की।

जनसभा में मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ लोग भारत में रहते हुए भी गज़वा-ए-हिंद का सपना देखते हैं। उनका सपना उनके लिए जहन्नुम में जाने का टिकट साबित होगा और देर-सबेर उनका हाल छांगुर जैसा होगा। उन्होंने सभी को सतर्क रहने की अपील की और कहा कि विकास में बाधक बनने वाले लोग अपने लिए विनाश का कारण बन जाएंगे। पर्व और उत्सवों में उपद्रव करने वाले लोग इतिहास में याद रखे जाएंगे।

सीएम योगी ने कहा कि कुछ लोग शांति और विकास को पसंद नहीं करते। ऐसे लोग बच्चो के हाथों में विवादित पोस्टर पकड़ा कर समाज में अशांति फैलाते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी प्राथमिकता गरीब, युवा, किसान, बेटियों और व्यापारियों के कल्याण की है। इस दौरान उन्होंने कड़े शब्दों में चेतावनी दी कि अराजकता और अव्यवस्था का समय समाप्त हो चुका है।

मुख्यमंत्री ने बलरामपुरवासियों से कहा कि अब कोई भी व्यक्ति या संगठन विकास में बाधा नहीं डाल सकता। उन्होंने स्थानीय प्रशासन और जनता से अपील की कि वे सभी मिलकर क्षेत्र के विकास और शांति बनाए रखें।

इस अवसर पर सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश में विकास की गति तेज़ है और ऐसे लोग जो इसे रोकने की कोशिश करेंगे, उन्हें इसका खामियाजा भुगतना होगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि बलरामपुर में नई परियोजनाएं शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और रोजगार के क्षेत्रों में सुधार लाएंगी।

जनसभा में भारी भीड़ उपस्थित थी और लोगों ने मुख्यमंत्री की बातों का स्वागत किया। इस दौरान विभिन्न परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रमों के माध्यम से क्षेत्रीय विकास के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को उजागर किया गया।

Related Articles

Back to top button