नोरा फतेही को क्यों बनाया गया बली का बकरा और कहा गया गोल्ड डिगर ! जानें क्या है पूरा मामला…

जैकलीन के नोरा पर लगाए गए इस आरोप के बाद जैकलीन ने नोरा समेत कई मीडिया हाउसेस के खिलाफ 200 करोड़ का मानहानि का केस फाइल किया था। हाल ही में, नोरा ने दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में अपना स्टेटमेंट दर्ज करवाया है

मनोरंजन डेस्क. महाठग सुकेश चंद्रशेखर केस मे बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों का नाम था, जिसमें जैकलीन फर्नांडिस और नोरा फतेही भी शामिल थी। जब महाठग सुकेश का चिट्ठा खुला तो 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा और जैकलीन का नाम सामने आया। इस मामले मे जैकलीन ने नोरा पर सुकेश से तोहफे लेने के आरोप लगाए थे।

जैकलीन के नोरा पर लगाए गए इस आरोप के बाद जैकलीन ने नोरा समेत कई मीडिया हाउसेस के खिलाफ 200 करोड़ का मानहानि का केस फाइल किया था। हाल ही में, नोरा ने दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में अपना स्टेटमेंट दर्ज करवाया है। जिसमें एक्ट्रेस ने बताया कि वह सुकेश मामले में बस एक बली का बकरा बनी हैं। इस केस की वजह से उनका करियर भी दांव पर लगा है। आगे उन्होनें कहा सुकेश के साथ नाम जुड़ने की वजह से उनके काम पर असर पड़ रहा है। काम से जुड़े अवसर कम मिल रहे हैं और प्रतिष्ठा को भी नुकसान पहुंचा है। इस नुकसान ने एक्ट्रेस के मेंटल हेल्थ पर गहरा प्रभाव छोड़ा है।

एक्ट्रेस ने आगे अपनी स्टेटमेंट मे कहा कि वह अपने करियर और प्रतिष्ठा को हुए सभी नुकसान के लिए मुआवजा चाहती हैं, जिसे उन्होंने 8 सालों की मेहनत से बनाया था। नोरा ने मजिस्ट्रेट के सामने दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 164 के तहत अपना बयान दर्ज कराया है।

Related Articles

Back to top button