विकेटकीपर-बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास, सफेद गेंद के लिए रहेंगे उपलब्ध

रांची में भारत के खिलाफ डेब्यू किया था। अब तक उन्होंने चार टेस्ट मैच खेले। उनका अंतिम मैच पिछले साल जोहान्सबर्ग में वेस्टइंडीज के खिलाफ था।

दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर-बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने लाल गेंद क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान किया है। इस प्रारूप में वे कम ही समय तक खेले।

32 साल के खिलाड़ी ने 2019 में रांची में भारत के खिलाफ डेब्यू किया था। अब तक उन्होंने चार टेस्ट मैच खेले। उनका अंतिम मैच पिछले साल जोहान्सबर्ग में वेस्टइंडीज के खिलाफ था। उन्होंने 13.00 की औसत से 104 रन बनाए। उनका सबसे ज्यादा स्कोर सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 35 रन था।

क्लासेन ने कहा कि टेस्ट क्रिकेट उनका पसंदीदा प्रारूप है। इसलिए उनके लिए ये फैसला लेने मुश्किल था। हालांकि वे सफेद गेंद वाले क्रिकेट में प्रोटियाज़ के लिए उपलब्ध रहेंगे।

Related Articles

Back to top button