बहराइच में बाइक सवार पर जंगली हाथी का हमला, महिला की मौके पर ही मौत…

बहराइच में एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां बाइक सवार महिला पर जंगली हाथी ने हमला कर दिया। इस हमले में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस और वन विभाग की टीम ने घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

उत्तर प्रदेश: बहराइच जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक जंगली हाथी ने बाइक सवार एक परिवार पर अचानक हमला कर दिया। जिसमें दो बेटे गम्भीर रूप से घायल हो गए ओर महिला की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना बहराइच के जंगलों में हुई, जहां हाथी ने परिवार के लोगों को अचानक अपना शिकार बना लिया।

बता दें, घटना के मुताबिक महिला और उसके दो बेटे बाइक जा रहे थे, तभी अचानक हाथी ने उन पर हमला कर दिया। महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि उसके दोनों बेटों को गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, यह हाथी जंगली इलाकों से बाहर आकर गांव में पहुंच गया था और वहां के लोगों के लिए खतरे की घंटी बन गया था। बहराइच के वन विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हाथी की पहचान कर उसे सुरक्षित जंगलों में भेजने की कोशिश की जा रही है।

इस घटना के बाद इलाके में भय का माहौल है, और लोग हाथियों से बचने के लिए अधिक सतर्क हो गए हैं। बहराइच जिले में जंगली हाथियों के हमले पहले भी सामने आए हैं, लेकिन इस बार की घटना ने लोगों को और भी ज्यादा चिंतित कर दिया है।

Related Articles

Back to top button