आमिर खान-रणबीर कपूर साथ करेंगे मेगा बजट फिल्म? स्क्रिप्ट तैयार करने में जुटे अनुराग बासु

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान और रणबीर कपूर एक 'हाई ऑन वीएफएक्स' फिल्म में साथ काम करने जा रहे जिसका निर्देशन और लेखन अनुराग बसु करेंगे। बता दे कि आमिर और रणबीर के साथ काम करने को लेकर कुछ समय से चर्चा चल रही है, जिसके बाद अब बिना शीर्षक वाली फिल्म के बारे में कुछ और विवरण अब ऑनलाइन सामने आए हैं।

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान और रणबीर कपूर एक ‘हाई ऑन वीएफएक्स’ फिल्म में साथ काम करने जा रहे जिसका निर्देशन और लेखन अनुराग बसु करेंगे। बता दे कि आमिर और रणबीर के साथ काम करने को लेकर कुछ समय से चर्चा चल रही है, जिसके बाद अब बिना शीर्षक वाली फिल्म के बारे में कुछ और विवरण अब ऑनलाइन सामने आए हैं।

वहीं राजकुमार हिरानी की 2014 की फिल्म पीके में आमिर खान और रणबीर कपूर को साथ में देखा गया था जिसमें रणबीर कपूर ने स्पेशल अपीयरेंस दिया था। जिसके बाद से ही फैंस दोनो बॉलीवुड सितारों को फिर से एक साथ देखने का इंतजार कर रहे हैं। अगर रिपोर्ट की मानें तो बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट अनुराग बसु के निर्देशन में रणबीर कपूर के साथ काम करेंगे।

फिल्म निर्माता, जो पहले रणबीर के साथ बर्फी और जग्गा जासूस में काम कर चुके हैं, फिल्म के लिए दो हीरो की स्क्रिप्ट विकसित करने की कोशिश कर रहे हैं। और बताया जा रहा है कि ये फिल्म अभी शुरूअती स्टेज में है। वही बात करें दोनो एक्टर के वर्कफ्रंट की तो रणबीर कपूर लव रंजन की फिल्म एनिमल पर काम कर रहे हैं और उनके पास ब्रह्मास्त्र और शमशेरा भी है। जबकि आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा जो इस साल 11 अगस्त को सिमेनाघरों में रिलीज होगी।

Related Articles

Back to top button