क्या पाकिस्तान में भी रिलीज होगी आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा ? जाने क्या है मामला…

लाल सिंह चड्ढा को लेकर बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान इन दिनों लोगों की सुर्खियों का कारण बने हुए हैं। फिल्म लाल सिंह चड्ढा रिलीज से पहले से अभी तक विवादों में बनी हुई है। 11 तारिख को रिलीज होने के बाद अब इस फिल्म को पाकिस्तान में भी रिलीज करने की मांग की जा रही है

लाल सिंह चड्ढा को लेकर बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान इन दिनों लोगों की सुर्खियों का कारण बने हुए हैं। फिल्म लाल सिंह चड्ढा रिलीज से पहले से अभी तक विवादों में बनी हुई है। 11 तारिख को रिलीज होने के बाद अब इस फिल्म को पाकिस्तान में भी रिलीज करने की मांग की जा रही है।

आमिर खान कि फिल्म लाल सिंह चड्ढा शुरू से ही विवादों में घिरी है और अब पाकिस्तान के सिनेपैक्स मीडिया ग्रुप द्वारा पाकिस्तान में लाल सिंह चड्ढा की स्क्रीनिंग की मांग को लेकर भी विवाद सामने आने लगा है। अगर फिल्म को एनओसी मिल जाती है तो यह फिल्म पाकिस्तान के सिनेमा घरों में भी रिलीज होगी।

भारत और पाकिस्तान के खराब संम्बधों के चलते भारत ने पाकिस्तानी एक्टर्स और फिल्मों को भारत में बैन कर दिया था। जिसके बाद बालाकोट एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान में भी भारतीय फिल्मों पर बैन लगा दी गई थी। और अब सिनेपैक्स मीडिया ग्रुप के जनरल मैनेजर ने बताया कि इस सिलसिले में हमने इन्फॉर्मेशन मिनिस्ट्री से एनओसी के लिए आवेदन पत्र दे दिया है। अगर उसको अनुमती मिलती है तो यह फिल्म पाकिस्तान के सिनेमा घरों में भी रिलीज होगी।

Related Articles

Back to top button
Live TV