
डिजिटल डेस्क– पर्यावरण के मसलों को लेकर हमेशा से ही सुर्खियों में रही मशहूर पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग को 6 महीने के लिए जेल हो सकती है. दरअसल, ग्रेटा थनबर्ग पर जून में हुए हिंसा में धरना प्रदर्शन के दौरान पुलिस के आदेशों के उल्लंघन का आरोप है.
बता दें कि स्वीडन के दक्षिण में बसे शहर में बीते जून को पर्यावरण कार्यकर्ताएओं ने धरना प्रदर्शन किया था. इस दौरान 20 साल की ग्रेटा थनबर्ग भी प्रदर्शन में शामिल हुईं थी.
एक रिपोर्ट के मुताबिक ग्रेटा थनबर्ग फॉसिल फ्यूल के खिलाफ लगातार प्रदर्शन कर रही थीं. उनके खिलाफ केस करने वाले लोगों ने कहा कि प्रदर्शन करने की आजादी है.पर इस तरीके से नहीं. जिससे लोगों को परेशानी हो. प्रदर्शनकारियों ने प्रवेश और निकासी के रास्तों को बंद कर दिया था.
वहीं ग्रेटा थनबर्ग की टीम की ओर से कहा गया कि हमारे भविष्य को बर्बाद करने वाली गतिविधियों को रोकने की कोशिश कर रहे थे. लेकिन उन्हें अब रोकने की कोशिश के लिए ये आरोप लगाए जा रहे हैं. ये भी कहा गया कि बंद दरवाजे के अंदर खूब अपराध चल रहा है.









