क्या बढ़ने वाली हैं बाहुबली मुख्तार अंसारी की मुश्किलें? कड़ी सुरक्षा के बीच पेशी के लिए लाया जा रहा लखनऊ…

दरअसल, मुख्तार अंसारी पर शत्रु संपत्ति पर अवैध कब्जे का आरोप है। इस मामले में मुख्तार अंसारी के साथ ही उसके बेटे अब्बास अंसारी और उमर अंसारी पर भी आरोप है कि फर्जी कागजातों के जरिए उन्होंने शत्रु संपत्ति को अवैध तरीके से हथियाकर उस पर अवैध निर्माण कार्य कराया।

कड़ी सुरक्षा के बीच बाहुबली मुख्तार अंसारी को बांदा जेल से लेकर फोर्स लखनऊ के लिए रवाना हो गई है। मुख्तार को पेशी के लिए एम्बुलेंस से लखनऊ लाया जा रहा है। इस बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम है। एम्बुलेंस में मुख्तार के साथ एक चिकित्सक और सुरक्षाकर्मी मौजूद हैं। बांदा कारागार से बाहुबली मुख्तार अंसारी को निकालकर जिला पुलिस ने उसे एंबुलेंस में बैठाया और पेशी के लिए लखनऊ रवाना हो गए।

दरअसल, मुख्तार अंसारी पर शत्रु संपत्ति पर अवैध कब्जे का आरोप है। इस मामले में मुख्तार अंसारी के साथ ही उसके बेटे अब्बास अंसारी और उमर अंसारी पर भी आरोप है कि फर्जी कागजातों के जरिए उन्होंने शत्रु संपत्ति को अवैध तरीके से हथियाकर उस पर अवैध निर्माण कार्य कराया। इन आरोपों को लेकर मुख्तार अंसारी समेत उसके दोनों बेटों के खिलाफ FIR भी दर्ज हुई थी।

बता दें कि बीते दिन रविवार को बाराबंकी जिले में मुख्तार अंसारी पर गैंगस्टर का भी मुकदमा दर्ज हुआ। नगर कोतवाल ने मुख्तार के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत करवाया, जिसमें मऊ, गाजीपुर, लखनऊ और प्रयागराज के 12 अन्य लोग भी नामजद हुए हैं। इस मुकदमें में आरोपी सभी लोग एंबुलेंस प्रकरण में जेल भी भेजे जा चुके है। बहरहाल, बाहुबली मुख्तार अंसारी की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं। अब देखना होगा कि आज की सुनवाई में क्या फैसला होगा?

Related Articles

Back to top button