समाजवादी पार्टी के गठन से करहल सपा का मजबूत किला, सिर्फ एक बार हारी,अखिलेश के चुनाव लड़ने के एलान से चर्चा में..

उत्तर प्रदेश 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर यूपी में लगातार पारा बढ़ता जा रहा। इसी कड़ी में यूपी की राजनीति से बड़ी खबर सामने आयी है। दरअसल, सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के विधानसभा चुनाव लड़ने की अटकले काफी समय से लग रही थी। लेकिन अब अखिलेश यादव ने चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है। अखिलेश यादव करहल से चुनाव लड़ेंगे।

आपको बता दें,कि करहल सीट सपा का मजबूत किला रही है इस सीट पर सपा ने वर्ष 1993 से लेकर अबतक 7 बार सपा जीती है केवल एक बार 2002 में सपा इस सीट पर बीजेपी से हारी थी इसके अलावा इस सीट पर सपा को कोई भी नहीं हरा सका है। करहल विधानसभा सीट मैनपुरी जिले में पड़ती है और मैनपुरी को सपा का गढ़ माना जाता है। मैनपुरी से वर्तमान में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव सांसद है।

इस विधानसभा के चुनावी इतिहास की बात करें तो साल 1993 में बाबूराम यादव सपा के सिम्बल पर इस सीट से निर्वाचित हुए और फिर साल 1996 में करहल से दोबारा चुनाव जीते । इसके बाद बीजेपी प्रत्याशी सोबरन सिंह ने साल 2002 में सपा के उम्मीदवार को चुनाव में शिकस्त मिली। लेकिन साल 2007 में सपा ने फिर से वापसी की और सोबरन सिंह सपा के सिंबल पर विधायक बने। साल 2017 में भी भाजपा की लहर के बावजूद बीजेपी सोबरन सिंह यादव का किला नहीं भेद पाई और वह चौथी बार करहल के विधायक बने।

Related Articles

Back to top button