
रिपोर्ट : नीरज कुमार जायसवाल
वाराणसी। देश के लिए आज एक ऐतिहासिक पल रहा। चंद्रयान -3 के लैंडर विक्रम के चंद्रमा पर सफल लैंडिंग के साथ ही देश चंद्रमा पर पहुंचने वाला तीसरा और चंद्रमा के दक्षिणी छोर पर पहुंचने वाला पहला देश बन गया। इस ऐतिहासिक पल को पूरे काशी में सजीव प्रसारण किया गया। तमाम अधिकारियों, विश्वविद्यालय, स्कूल और दफ्तरों में चंद्र्याना 3 के लैंडिग का प्रसारण किया गया। चंद्रयान 3 का लैंडर विक्रम जैसे ही सफलता पूर्वक चंद्रमा पद लैंड किया, वैसे ही पूरी काशी नगरी हर -हर महादेव के उद्घोष से गूंज उठी। भारत माता की जय, वन्दे मातरम के साथ हर -हर महादेव और जय श्री राम के नारे पूरे काशी में गूंजा।

चंद्रयान 3 की सफलता पर काशी में जश्न जमकर आतिशबाजी
काशी में चंद्रयान 3 की सफलता पर शहर के तमाम स्थानों पर आतिशबाजी किया गया। भारत की इस कामयाबी पर लोग ढोल नगाड़ों पर काशी के लोगो ने जमकर डांस किया। भारत माता की जय के नारे के साथ हाथों में तिरंगा झंडा लेकर आतिशबाजी करते हुए मिठाइयां बाटी। वही IIT BHU में लाइव प्रसारण के दौरान लैंडर के लैंड करते ही अपनी सीट से उठकर छात्र झूम उठे और वंदे मातरम के नारे लगाए।

मां गंगा की हुई विशेष आरती, बाबा श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में हुआ दुग्धाभिषेक

चंद्रायन -3 की सफलता को लेकर देशभर एसएस भारत के वैज्ञानिकों की सराहना हो रही है। वही देश में वैज्ञानिकों के सफलता और पूजन कर वैज्ञानिकों और भगवान का आभार व्यक्त किया जा रहा है। काशी में होने वाली विश्व प्रसिद्ध मां गंगा की आरती आज चंद्रयान -3 और देश ले वैज्ञानैको के नाम रही। देश के वैज्ञानिकों को श्रद्धालुओं ने बधाई देते हुए वंदे मातरम गीत गाया, वही अर्चको ने विशेष आरती कर मां गंगा से वैज्ञानिकों के लिए आशीर्वाद मांगा। बाबा श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में चंद्रयान 3 की सफलता पर विशेष पूजा के साथ दुग्धाभिषेक किया गया।









