इस समुदाय के साथ सीएम योगी मनाएंगे दीपावली, 3.5 करोड़ के परियोजनाओं की दी है सौगात

वनटांगिया समुदाय के लोगों के बीच अपने सम्बोधन में मुख्यमंत्री ने कई बड़ी घोषणाएं की। इस दौरान उन्होंने पेट्रोल-डीजल के एक्साइज शुल्क को घटाने की घोषणा करने के अलावा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के की अवधि को मार्च तक बढ़ा दिया और वनटांगिया समुदाय के लोगों के लिए 1-1 आवास दिए जाने की भी घोषणा की।

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरूवार को गोरखपुर के एक गांव में वनटांगिया समुदाय के लोगों के साथ दीपावली मनाएंगे। यहां गुरुवार को एक जनसभा के दौरान अपने सम्बोधन में गरीब लोगों के लिए 3.5 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात दी। इस दौरान उन्होंने सबसे पहले लोगों को दीपावली और आगामी त्योहारों के लिए शुभकामनायें दीं और लोगों के लिए कई बड़े ऐलान भी किये।

उन्होंने कहा कि कोरोना का खतरा अभी पूरी तरह से टला नहीं है इसलिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत अब मार्च महीने तक अर्थात होली पर्व तक हर गरीब को मुफ्त राशन दिया जायेगा। इसके अंतर्गत अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को कुल 35 किलो राशन मिलेगा इसके अलावा प्रत्येक अंत्योदय राशन कार्ड धारक को 1-1 किलो दाल, खाद्य तेल, नमक और चीनी भी दी जाएंगी।

मुख्यमंत्री ने अपने सम्बोधन में कहा कि पेट्रोल-डीजल पर हमने एक्साइज शुल्क घटाकर पहले ही राहत दे दी है। उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए हमने सबको कोरोना की मुफ्त वैक्सीन दी है और अब भी टीकाकरण का कार्यक्रम चल रहा है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने गांव के वनटांगिया समुदाय के लोगों के लिए 1-1 आवास दिए जाने की घोषणा की और एक बार फिर सबको दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए अपने सम्बोधन को समाप्त किया।

Related Articles

Back to top button
Live TV