आगामी चुनाव में किसके साथ RLD का हाथ? जयंत ने संसद में कर दिया ऐलान, यहाँ पड़ें पूरी खबर

जयंत चौधरी के संसद में दिए अभिभाषण से यह साफ़ हो गया है कि अब UP में जयंत चौधरी INDIA से मोह त्याग NDA गठबंधन की तरफ अपने कदम बढ़ाएंगे।

डिजिटल डेस्क: संसद के बजट सत्र का आज आखिरी दिन है। शनिवार यानी 10 फरवरी को लोकसभा का सदन अयोध्या में राम मंदिर पर चर्चा से शुरू किया गया। लोकसभा भाजपा के वरिष्ठ नेता सत्यपाल सिंह ने श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर चर्चा करते हुए विपक्ष को राम विरोधी बताया है। वहीँ, इस बीच राष्ट्रीय लोकदल के प्रमुख जयंत चौधरी ने राजयसभा में भाषण देते हुए नए गठबंधन में जाने का साफ़ इशारा कर दिया है। उनके दिए गए अभिभाषण से यह साफ़ हो गया है कि अब UP की सियासत में जयंत चौधरी INDIA गठबंधन से मोह त्याग कर NDA गठबंधन की तरफ अपने कदम बढ़ाएंगे।

चौधरी साहब को भारत रत्न, किसानों को मजबूत करने वाला फैसला- जयंत चौधरी

दरअसल, आज राज्यसभा के 8 वें सत्र में जयंत ने अपने अभिभाषण में कहा कि “चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न से सम्मानित करने का फैसला बहुत बड़ा फैसला है। कल इस घोषणा के बाद लोगों ने दिवाली मनाई गई। कल किसानों ने सीपी में मिठाइयां बांटी। इससे यही पता चलता है कि यह फैसला सिर्फ उनके परिवार तक ही सीमित नहीं था, बल्कि किसानों को मजबूत करने वाला फैसला है।”

मोदी सरकार के कार्यों में दिखाई देती है चौधरी चरण सिंह की झलक

संसद में उन्होंने आगे कहा कि, “PM मोदी के अंदर चौधरी साहब की झलक दिखती है। मोदी सरकार के कार्यों के विजन में उनकी झलक साफ़ दिखती है। मेरे दादा सिर्फ जाटों या किसानों के नेता नहीं बल्कि वह एक विचारक भी थे। उनको सम्मान मिलने के बाद झोपड़ी में पैदा होने वाला बच्चा भी सोचता है कि जब चौधरी चरण सिंह को सम्मान मिल सकता है तो उसे भी मिल सकता है। मैं इसके लिए मोदी सरकार को बधाई देता हूं। सभी को दलगत राजनीति से ऊपर उठना चाहिए।”

वैलेंटाइन से पहले BJP का जयंत को बड़ा तोहफा

इस बीच सूत्रों से खबर मिली है कि RLD और BJP के गठबंधन को लेकर केंद्र में जयंत चौधरी को मंत्री बनाया जा सकता है। वहीं उनको राज्यसभा की एक सीट भी दी जा सकती है। साथ ही UP में जयंत के दो मंत्री बनाए जाएंगे। एक कैबिनेट और एक राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार होगा। गौरतलब है कि आगामी चुनाव से पहले भाजपा ने दक्षिण से लेकर पूर्व तक जीतने के लिए अपनी रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है। इसी को मद्देनजर रखते हुए पूर्व में ओमप्रकाश राजभर, दारा सिंह चौहान, अनुप्रिया पटेल और संजय निषाद होंगे, तो पश्चिम में जयंत चौधरी राष्ट्रीय लोकदल की कमान संभालेगे। बता दें इस बार बीजेपी का फोकस मिशन 80 पर है। 

Related Articles

Back to top button