बार में महिला को कपड़े उतार कर पीटा, बार मैनेजर और इवेंट मैनेजर समेत 7 गिरफ्तार

असम के गुवाहाटी के खानापारा इलाके में एक बार-रेस्तरां के अंदर महिला से कथित मारपीट के मामले में पुलिस ने बार मैनेजर और इवेंट मैनेजर समेत सात ...

गुवाहाटी: असम के गुवाहाटी के खानापारा इलाके में एक बार-रेस्तरां के अंदर महिला से कथित मारपीट के मामले में पुलिस ने बार मैनेजर और इवेंट मैनेजर समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, महिला के साथ मारपीट का वीडियो 2 अक्टूबर को सोशल मीडिया पर सामने आया था। वीडियो में पुरुषों और महिलाओं का एक समूह महिला के साथ कथित तौर पर मारपीट करता दिखाई दे रहा था।

CCTV फुटेज में सामने आई घटना

गुवाहाटी पुलिस कमिश्नरेट के ईस्ट डीसीपी के अनुसार, सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और उपलब्ध CCTV फुटेज की जांच की। फुटेज में सामने आया कि करीब रात 2:30 बजे महिला के साथ बार के अंदर कथित तौर पर एक समूह ने मारपीट की।

पुलिस के अनुसार, इसके बाद महिला को उसके बाल और कपड़े खींचते हुए बेसमेंट की ओर ले जाया गया, जहां उसके साथ दोबारा कथित तौर पर मारपीट की गई। इस दौरान महिला के अर्ध-बेहोशी की स्थिति में पहुंचने की बात सामने आई है।

बार के मैनेजमेंट और स्टाफ से जुड़े थे कई आरोपी

पुलिस ने बताया कि घटना में शामिल कई लोग बार के मैनेजमेंट और स्टाफ से जुड़े हुए थे। जांच में यह भी सामने आया कि प्रतिष्ठान को रात 12:30 बजे तक बंद करने की अनुमति थी, लेकिन इसके बावजूद बार निर्धारित समय के बाद भी संचालित हो रहा था।

पुलिस के मुताबिक, बार मैनेजमेंट ने घटना के संबंध में स्थानीय पुलिस स्टेशन को भी सूचना नहीं दी थी।

इन धाराओं में दर्ज हुआ केस

मामले में पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए Dispur Police Station Case No. 726/2026 दर्ज किया है। केस भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 61(2), 117(2), 74, 75, 109 और 3(5) के तहत दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।

बार मैनेजर और इवेंट मैनेजर समेत 7 गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान इस प्रकार है:

  • Justin D. Areng (28) – बार मैनेजर
  • Nikebur Zaman Sarkar उर्फ Nikebur Zaman Sardar उर्फ Roman (30) – इवेंट मैनेजर
  • Jhumpa Sinha (23) – फ्रंट ऑफिस एग्जीक्यूटिव
  • Usha Devi (22)
  • Manju Das (26)
  • Gourav Mahanta (21)
  • Dino Sona (21)

पुलिस ने बताया कि सभी गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई है।

घटना की पूरी कड़ी की जांच जारी

पुलिस अब घटना की पूरी कड़ी, इसमें शामिल प्रत्येक व्यक्ति की भूमिका, निर्धारित समय के बाद बार के संचालन और जांच के दौरान सामने आने वाले अन्य संभावित उल्लंघनों की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button