पहले मतदान फिर विदाई, लाल जोड़े में मतदान करने पहुंची महिला

बुलंदशहर के कस्बा पहासू के मुकर्रम इंटर कॉलेज में बूथ संख्या 295 पर लाल जोड़े में अपनी विदाई होने से पहले दीप्ति शर्मा मतदान केंद्र पहुंची।

Election 2024: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में यूपी के 8 सीटों पर मतदान जारी है। मतदान को लेकर मतदाताओं  काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। बुलंदशहर में मतदान का क्रेज इस कदर है कि विदाई से पहले दुल्हन ने अपना मतदान देने पहुंची।

दअरसल बुलंदशहर के कस्बा पहासू के मुकर्रम इंटर कॉलेज में बूथ संख्या 295 पर लाल जोड़े में अपनी विदाई होने से पहले दीप्ति शर्मा मतदान केंद्र पहुंची। अपने मताधिकार का प्रयोग करने के बाद पति के साथ चली गई।

दीप्ति शर्मा कस्बा पहासू से आज औरंगाबाद अपनी ससुराल जाने से पहले मतदान किया। दीप्ति शर्मा ने कहा कि मैं शिक्षा रोजगार और विकास के लिए वोट कर रही हूं।

Related Articles

Back to top button