
लखनऊ- उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने प्रेसवार्ता की.इस प्रेसवार्ता में अपॉइंटमेंट, सेल्फ एंप्लॉयमेंट को लेकर उन्होंने कई अहम बातें कही.
मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने अपने बयान में कहा कि अपॉइंटमेंट, सेल्फ एंप्लॉयमेंट की रिपोर्ट ली जाएगी.सभी मंडलायुक्त, डीएम से मासिक रिपोर्ट लेंगे.‘अपॉइंटमेंट, सेल्फ एंप्लॉयमेंट बढ़ाने के लिए क्या किया पूछेंगे’.‘DM के प्रयास से क्या निवेश आया ये भी रिपोर्ट ली जाएगी’.
निवेश आकर्षित करने के लिए काम करना होगा.मंडलायुक्त और DM की जिम्मेदारी तय की गई.‘सालाना ACR में निवेश,लोन संबंधी प्रगति को लिखना होगा’.









