
World’s Biggest Private jet: शौक बड़ी चीज है। यदि आप के पास पैसा है तो दुनिया में बहोत ऐसी चीजें हैं जो आप को आकर्षित कर सकती हैं। इस लेख में हम दुनिया के सबसे बड़े प्राइवेट जेट “फ्लाइंग मेंशन” के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसके बारे में जानने के बाद नश्चित रूप से आप भी इसकी सवारी करना चाहेंगे। यह प्राइवेट जेट बाहर से दिखने में जितना खूबसूरत है, इसका इंटीरियर उससे भी अधिक सुंदर है। यदि आप इकोनॉमी क्लास से बोर हो गए हैं तो लग्जरी बोइंग 747-8 जेट आप के लिए बेहतर विकल्प हो सकता है। इसमें खूबसूरत बेडरूम, डाइनिंग रूम और मास्टर सुइट की सुविधा है। इसमें लोगों की प्राइवेसी का भी पूरा ध्यान दिया गया है। कॉकपिट के पास होने के बावजूद रूम में इंजन की आवाज नहीं आती।
सोने के महल का अहसा
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जेट में कमरों को खास तरीके से डिजाइन किया गया है। जेट के सेंटर में बेडरूम है। सामान रखने के लिए अलग से अच्छी-खासी जगह दी गई है। कितना भी सामान ले जा सकते हैं। गोल्डन कलर से डिजाइन इंटीरियर से सोने के महल जैसा एहसास कराता है। वहीं, बाथरूम को शीशों से कवर किया गया है। मास्टर बेडरूम से लिविंग एरिया में जाने के लिए गोल्डन सीढ़ियां लगाई गई हैं। यहां खूबसूरत सोफे रखे गए हैं। दीवारों पर आर्ट वर्क किए गए हैं। इंटीरियर को आकर्षक बनाने के लिए यहां सभी चीजों का विशेष ध्यान दिया गया है।
जेट में डिजाइन से कोई समझौता नहीं किया गया है। जेट में खास फर्नीचर का इस्तेमाल किया गया है। इसमें पार्टी के साथ-साथ खेलने की सुविधा भी है। यह जेट बोइंग 747-8 ने पहली बार 2005 में उड़ान भरी थी। उस समय विमान में 467 यात्रियों के बैठने की क्षमता थी। इसकी खूबियां जानकर आप को भी इसकी सवारी करने का मन तो हो रहा होगा। लेकिन इसके लिए भारी-भरकम कीमत भी चुकानी होगी। यह जेट बिजनेसमैन जोसेफ लाउ के पास है।








