
डॉक्टरों को धरती का भगवान कहा जाता है। दिल्ली के डॉक्टरों ने इस बात को साबित किया। दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में दुनिया का पहला सफल हैंड ट्रांसप्लांट किया गया है। सर गंगा राम अस्पताल के डॉक्टरों ने 45 वर्षीय युवक के दोनों हाथ का ट्रांसप्लांट किया है। एक ट्रेन दुर्घटना में युवक का दोनों हाथ कट गया था। पेश से पेंटर युवक सफलतापूर्वक हैंड ट्रांसप्लांट के बाद अब दोबारा अपने काम को करने में समर्थ होगा।

युवक को महिला का हाथ लगाया गया है। बाइलेटरल हैंड ट्रांसप्लांट एक महिला की वजह से संभव हो सका, जिसने अंग दान किया। ब्रेन डेड घोषित की जा चुकी महिला की वजह से आज पेंटर को नई जिंदगी मिली है।

पेंटर ने 2020 में हुए एक ट्रेन दुर्घटना में अपने दोनों हाथ खो दिए थे। गंगाराम अस्पताल में सफलतापूर्वक हैंड ट्रांसप्लांट के बाद वह फिर से अपनी कलाकारी दिखा सकेगा। जल्द ही उसे अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। पेंटर आर्थिक रूप से काफी कमजोर है। दोनों हाथ खोने के बाद उसने जीवन की सारी उम्मीदे खो दी थी। लेकिन डॉक्टरों की मेहनत रंग लाई।









