World Happiness Index : 149 देशों की सूची में भारत का स्थान 136वां, 121वें स्थान पर पाकिस्तान!

पिछले साल जब यह रिपोर्ट जारी हुई थी तब भारत का स्थान 139 वां था। इस हिसाब से भारत की स्थिति में पहले की तुलना कुछ सुधार हुआ है लेकिन यह सुधार मामूली है और भारत 136 वें स्थान पर बना हुआ है।

शनिवार को संयुक्त राष्ट्र की एक संस्था United Nations Sustainable Development Solutions Network ने विश्व खुशहाली सूचकांक (World Happiness Index) जारी किया। इस सूचकांक में भारत 136 वें स्थान पर है जबकि पकिस्तान की रैंकिंग 121वीं है। संयुक्त राष्ट्र की संस्था द्वारा जारी विश्व खुशहाली सूचकांक रिपोर्ट में कुल 146 देश शामिल हैं जिसमें शीर्ष पर फिनलैंड है तो वहीं 146 वें और अंतिम स्थान पर अफगानिस्तान है।

पिछले साल जब यह रिपोर्ट जारी हुई थी तब भारत का स्थान 139 वां था। इस हिसाब से भारत की स्थिति में पहले की तुलना कुछ सुधार हुआ है लेकिन यह सुधार मामूली है और भारत 136 वें स्थान पर बना हुआ है। इसी रैंकिंग के साथ जारी द हैप्पीनेस रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत उन देशों में से एक है, जिन्होंने पिछले 10 वर्षों में जीवन मूल्यांकन में 0 से 10 के पैमाने पर सबसे अधिक गिरावट देखी है।

विश्व खुशहाली सूचकांक के लिए दुनिया भर में 150 से अधिक देशों से डेटा सर्वेक्षण के लिए बनी संस्था ग्लोब हैप्पीनेस रिफ्लेक्ट की वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट इस साल अपनी दसवीं वर्षगांठ मनाएगी। वर्ल्ड हैप्पीनेस इंडेक्स 2022, कोविड महामारी और तमाम वैश्विक और प्राकृतिक आपदाओं के बीच इस भयानक समय में आशा की किरण पर प्रकाश डालता है। गौरतलब हो कि विश्व खुशहाली सूचकांक की नवीनतम सूची यूक्रेन पर रूसी आक्रमण से पहले पूरी हो गई थी।

Related Articles

Back to top button
Nový spôsob, ako vybieliť Ako pripraviť dokonalé mladé zemiaky 5 tajomstiev úspešnej úrody: Ideálne Odborník na výživu odhaluje Ako si vyrobiť chladivú termosku na horúce Ako sa zbaviť hmyzu Orchidey budú Ako si spravne využiť letné paradajky Výborný recept na Cuketu, kurací file Tajný tip od záhradníka: Ako strihať luxusné ruže, aby kvitli 9 bylín na znižovanie krvného tlaku: účinné prírodné