World News: नवलनी की मौत पर अमेरिकी राष्ट्रपति की प्रतिक्रिया, बाइडेन बोले- हत्या के लिए सिर्फ पुतिन जिम्मेदार

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इस मामले में सीधे तौर पर पुतिन को ही जिम्मेदार ठहराया. राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि अगर उनकी मौत की खबरें सच हैं तो मैं आश्चर्यचकित नहीं हूं,

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उनकी सरकार के खिलाफ देश में एक ही व्यक्ति था,जिसकी जेल में मौत हो गई वो हैं विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी.पुतिन के मुखर आलोचक कहे जाने वाले विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी की मौत पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की भी प्रतिक्रिया सामने आई है.

नवलनी उग्रवाद के आरोप में 19 साल की सजा काट रहे थे, इसी दौरान उनकी मौत हो गई. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इस मामले में सीधे तौर पर पुतिन को ही जिम्मेदार ठहराया. राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि अगर उनकी मौत की खबरें सच हैं तो मैं आश्चर्यचकित नहीं हूं,बल्कि गुस्से में हूं.वो पुतिन सरकार के बुरे काम और भष्ट्राचार के खिलाफ डट कर खड़े थे. और बहादुरी से लड़ रहे थे. इसी के जवाब में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.और अब उनकी मौत हो गई.

आगे उन्होंने ये भी कहा कि पुतिन अपने देश के साथ अन्य देश के लोगों को भी निशाना बनाते हैं.जैसे की हमने देखा कि इस समय यूक्रेन में क्या हो रहा है,पूरी दुनिया देख रही है.रुस में पुतिन ने अपने लोगों पर भी भयानक जुल्म किए है.

Related Articles

Back to top button