Pakistan CareTaker PM : पाकिस्तान के कार्यवाहक PM बने अनवर उल हक, इस वजह से भंग हुई थी नेशनल असेंबली

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अपने अनिवार्य कार्यकाल से तीन दिन पहले 9 अगस्त को नेशनल असेंबली को भंग करने की सिफारिश की, इसलिए, संविधान के अनुसार, अगला आम चुनाव 90 दिनों में होगा. हालांकि, चुनाव में कुछ महीनों की देरी होने की उम्मीद है क्योंकि नई जनगणना के नतीजों को निवर्तमान सरकार ने मंजूरी दे दी है.

नकदी संकट से जूझ रहे पाकिस्ताना की संसद भंग हो जाने के बाद शहबाज शरीफ का कार्यकाल भी समाप्त हो गया. बीते कई दिनों से पाकिस्तान में नए प्रधानमंत्री के नाम पर चर्चा चल रही थी. वहीं शनिवार को बलूचिस्तान के सीनेटर अनवर उल हक काकर को नए कार्यवाहक प्रधानमंत्री के रूप में चुन लिया गया.

पाकिस्तान में इसी साल के अंत में आम चुनाव होने वाले हैं. इससे पहले संसद भंग हो गई और शहबाज शरीफ का कार्यकाल भी समाप्त हो गया. वहीं जब तक आम चुनाव नहीं होते तब तक वहां एक कार्यवाह प्रधानमंत्री की जरुरत थी. ऐसे में निवर्तमान प्रधान मंत्री शहबाज शरीफ और विपक्ष के नेता राजा रियाज ने इस मामले पर दो दौर के विचार-विमर्श के बाद अनवर उल हक काकर के नाम को अंतिम रूप दिया.

अब से बलूचिस्तान अवामी पार्टी (BAP) विधायक काकर इस साल के अंत में नए चुनाव तक कार्यवाहक सरकार का नेतृत्व करेंगे. बता दें कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अपने अनिवार्य कार्यकाल से तीन दिन पहले 9 अगस्त को नेशनल असेंबली को भंग करने की सिफारिश की, इसलिए, संविधान के अनुसार, अगला आम चुनाव 90 दिनों में होगा.

हालांकि, चुनाव में कुछ महीनों की देरी होने की उम्मीद है क्योंकि नई जनगणना के नतीजों को निवर्तमान सरकार ने मंजूरी दे दी है. जिससे चुनाव से पहले परिसीमन करना एक संवैधानिक दायित्व बन गया है.

शुक्रवार को पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने निवर्तमान प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और राजा रियाज से शनिवार तक कार्यवाहक प्रधान मंत्री की नियुक्ति के लिए एक नाम प्रस्तावित करने को कहा. जिसके बाद बलूचिस्तान के सीनेटर अनवर उल हक काकर के नाम पर मुहर लगी.

Related Articles

Back to top button