
World’s most expensive handbag 2026 : जुरासिक पार्क फिल्म याद है, डायनासोर और हंगामा…अब इसी तरह अब विज्ञान और फैशन ने मिलकर कुछ ऐसा कर दिखाया है, जिसकी कल्पना करना भी मुश्किल था। वैज्ञानिकों और फैशन डिजाइनर्स ने मिलकर दुनिया का पहला ऐसा लग्जरी हैंडबैग तैयार किया है, जिसे बनाने में खूंखार शिकारी ‘टायरानोसोरस रेक्स’ (T-Rex) के जीवाश्म से निकाले गए कोलेजन का इस्तेमाल किया गया है।
6.6 करोड़ साल बाद T-Rex का अनोखा रूप
T-Rex, जो लगभग 6.6 करोड़ साल पहले विलुप्त हो गए थे, अब एक नई पहचान में हमारे सामने हैं। वैज्ञानिकों ने इस जीवाश्म से प्राचीन प्रोटीन के अंश निकालकर और उन्हें एक अन्य जानवर की कोशिका में डालकर एक अद्भुत चमड़ा तैयार किया है। यह चमड़ा अब फैशन और विज्ञान का एक अनोखा मेल बन गया है।
कैसे बना ‘डायनासोर लेदर’?
यह चमड़ा तैयार करने की प्रक्रिया बेहद जटिल और वैज्ञानिक है। डायनासोर के जीवाश्म से कोलेजन निकाला गया, जो चमड़े की मजबूती और लचीलापन प्रदान करता है। वैज्ञानिकों ने इस कोलेजन को प्रोसेस करके चमड़े में बदला और उसे इतना मजबूत बनाया कि वह पानी और गर्मी को भी झेल सके। इस चमड़े को टेनिंग प्रोसेस से और अधिक टिकाऊ और स्थायीत्व वाला बनाया गया।
दुनिया का पहला T-Rex हैंडबैग
हल्के नीले (Teal) रंग का यह हैंडबैग वर्तमान में एम्स्टर्डम के ‘आर्ट जू म्यूजियम’ (Art Zoo Museum) में प्रदर्शित किया गया है। इसे 11 मई तक एक पिंजरे में चट्टान के ऊपर, टी-रेक्स की विशाल प्रतिकृति के नीचे रखा गया है। इसके बाद इसे नीलाम किया जाएगा और रिपोर्ट्स के अनुसार, इसकी शुरुआती बोली 5 लाख डॉलर (लगभग 5 करोड़ रुपये) से ज्यादा हो सकती है।









