दशाश्वमेध घाट पर पूजा,नामांकन से पहले PM मां गंगा का लेंगे आशीर्वाद, नामांकन में 12 राज्यों के CM होंगे शामिल

नामांकन से पहले पीएम मां गंगा का आशीर्वाद लेंगे. बता दें कि पीएम के नामांकन में 12 राज्यों के सीएम और कई केंद्रीय मंत्री मौजूद रहेंगे.

वाराणसी- लोकसभा चुनाव की वजह से सियासी माहौल में हलचल काफी ज्यादा दिखाई दे रही है. चौथे चरण का चुनाव भी हो चुका है.इसी कड़ी में पीएम मोदी वाराणसी में आज नामांकन करेंगे.

नामांकन से पहले पीएम मोदी पूजा-पाठ करेंगे. दशाश्वमेध घाट पीएम जाएंगे.9 बजे दशाशमेध घाट पर गंगा पूजन करेंगे. नामांकन से पहले पीएम मां गंगा का आशीर्वाद लेंगे.

बता दें कि पीएम के नामांकन में 12 राज्यों के सीएम और कई केंद्रीय मंत्री मौजूद रहेंगे.बीते समय में काशी में पीएम मोदी का मेगा रोड शो हुआ. पांच लाख लोग रोड शो के साक्षी बने.विपक्षी गठबंधन के बयान पर पीएम ने बोला हमला.पीएम मोदी ने कहा कि पाकिस्तान ने चूड़ियां नहीं पहनीं तो क्या हम पहना देंगे.

Related Articles

Back to top button