
रिपोर्ट:- आशीष धीमान
उत्तराखंड में पहली बार तीन दिवसीय अंतर राज्य कुश्ती प्रतियोगिता हरिद्वार के प्रेम नगर आश्रम में आयोजित की जा रही है जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि बृजभूषण शरण सिंह भारतीय कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्रपुरी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में साधु संत और उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात और उत्तराखंड कुश्ती संघ के सदस्य मौजूद रहे।
कुश्ती के महाकुंभ में देश के कोने कोने से कुश्ती के खिलाडी अपना जलवा बिखेर रहे हैं। इसमें उत्तराखंड के कुश्ती खिलाड़ियों को भी बड़ा मौका मिलने जा रहा है। इसमें प्रतिभाग करके उत्तराखंड के कुश्ती के खिलाडी राज्य स्तर पर अपना नाम कमायेगे।
मुख्य अतिथि भारतीय कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह का कहना है कि पिछले ओलंपिक खेल में कुश्ती में हम दो मेडल लेकर आए थे। हमे चार मेडल लाने की उम्मीद थी। खेल का एक पैमाना होता है कि आपके खिलाड़ी कितने मेडल लेकर आ रहे हैं, अभी हमारी जूनियर टीम ने विश्व में काफी मेडल प्राप्त किए हैं और इसमें बड़ा योगदान लड़कियों का रहा है। विश्व में हमारी लड़कियां दूसरे नंबर पर है इसमें भारत सरकार का भी बहुत बड़ा योगदान है। उत्तराखंड में पहली बार आयोजित हो रही कुश्ती प्रतियोगिता में उत्तराखंड के खिलाड़ी कितना फायदा लेते हैं यह उनके ऊपर निर्भर करता है।









