
2014 में आई फिल्म यारियां बॉक्स ऑफिस पर काफी हिट साबित हुई थी। इस फिल्म की सफलता के बाद दिव्या खोसला कुमार 9 साल के बाद अब यारियां 2 लेकर आ रही हैं। बुधवार को यारिया 2 का पोस्टर रिलीज किया गया था ,वहीं अब गुरुवार को इस फिल्म का टीजर जारी कर दिया गया है जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को बड़ा दिया है।
इस टीजर में आपको दिव्या के अलावा फिल्म की स्टार कास्ट मीजान जाफरी ,पर्ल वी पुरी, वरीना हुसैन और अनस्वरा रंजन की झलक देखने को मिलेगी। दिव्या खोसला कुमार के डायरेक्शन में बनी 2014 की फिल्म यारिया में हिमांश कोहली और रकुल प्रीत सिंह लीड रोल में थें ,लेकिन इस बार “यारिया 2 ” में डायरेक्टर दिव्या खोसला कुमार खुद लीड रोल में नजर आएंगी जिसका अंदाजा आप गुरुवार को रिलीज हुए ‘यारियां 2’ के टीजर को देख कर आसानी से लगा सकते हैं।
गुरुवार को टी सीरीज ने यारियां 2 का टीजर रिलीज कर दिया है, जिसमें ये दिखाया गया है कि एक लड़की के इर्द गिर्द दो लड़कों की कहानी घूमती रहती है। इस टीजर से ये अनुमान आसानी से लगाया जा सकता है कि इस बार यारियां 2 की कहानी लव ट्राइंगल पर भी आधारित हो सकती है। मेकर्स के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार यह फिल्म 20 अक्टूबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।









