यामी गौतम ने पति आदित्य धर को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, सोशल मीडिया पर लिखा भावुक संदेश

उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “अगर मेरे पास इतने शब्द होते कि मैं बता पाता कि तुम मेरे लिए क्या कहता रखता हो… मेरे अकेले आदित्य को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं

बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम ने अपने पति और फिल्म निर्माता आदित्य धर के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा की है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर दो खास तस्वीरें पोस्ट करते हुए अपने पति के लिए दिल से लिखा संदेश शेयर किया, जो फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रहा है।

यामी गौतम द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में से एक में दोनों किसी खूबसूरत बाहरी लोकेशन पर साथ नजर आ रहे हैं, जबकि दूसरी तस्वीर जिम में वर्कआउट के दौरान की है। इन तस्वीरों के साथ यामी ने अपने पति के लिए भावनाओं से भरा संदेश लिखा।

उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “अगर मेरे पास इतने शब्द होते कि मैं बता पाता कि तुम मेरे लिए क्या कहता रखता हो… मेरे अकेले आदित्य को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं।”

इस पोस्ट के साथ बैकग्राउंड में मशहूर संगीतकार आर. डी. बर्मन और गायक अमित कुमार का क्लासिक हिंदी गीत “ये ज़मीन गा रही है” भी जोड़ा गया, जिसने इस पोस्ट को और भावुक बना दिया।

यामी गौतम का यह पोस्ट ऐसे समय आया है जब आदित्य धर अपनी आने वाली फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म 19 मार्च 2026 को रिलीज होने वाली है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म में यामी गौतम की संभावित उपस्थिति को लेकर भी चर्चा हो रही है। इससे पहले यामी गौतम ने 2019 की सुपरहिट फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ में अहम रोल निभाया था, जिसके डायरेक्टर आदित्य धर ने ही किया था।

यामी गौतम कई बार अपने पति के काम की तारीफ कर चुकी हैं। ‘धुरंधर’ फिल्म की सफलता के बाद भी उन्होंने आदित्य धर की तारीफ करते हुए उन्हें असली “धुरंधर” बताया था और उनकी कहानी कहने की स्टाइल पर गर्व जताया था।

बता दें कि यामी गौतम और आदित्य धर ने जून 2021 में एक निजी समारोह में शादी की थी। इसके बाद मई 2024 में इस कपल ने अपने बेटे वेदविद का स्वागत किया।

Related Articles

Back to top button