भूस्खलन के बाद सड़क बंद, नाचने लगे श्रद्धालु, वीडियो वायरल

श्रद्धालु सड़क खुलने की इंतजारी में सड़क पर ही नाचने लगे। यमुनोत्री राष्टीय राजमार्ग तीन घंटे से ज्यादा बंद होने के बाद श्रद्धालु सड़क पर ही नाचने लगे।

यमुनोत्री धाम से एक सड़क पर यात्रियों के नाच गाने का वीडियो सामने आ रहा है। आपको बता दे आज सुबह यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग कुथनोर के पास मलवा आने से बंद हो गया था।

श्रद्धालु सड़क खुलने की इंतजारी में सड़क पर ही नाचने लगे। यमुनोत्री राष्टीय राजमार्ग तीन घंटे से ज्यादा बंद होने के बाद श्रद्धालु सड़क पर ही नाचने लगे। पहाड़ी से भारी मलवा और बोल्डर आने से मार्ग सुबह बंद हो गया था।

भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र के पास ही गानों की धुन में समूह बनाकर यमुनोत्री जाने वाले श्रद्धालु खूब नाचते हुए दिखे। नाचते हुए श्रद्धालु राहगीरों का आकर्षण का केंद्र बन गए। करीब एक घंटे तक श्रद्धालु सड़क पर नाचते रहे। ये सभी श्रद्धालु गुजरात के बताए जा रहे है। मार्ग खुलने पर श्रद्धालु यमुनोत्री धाम के लिये रवाना हो गये है।

Related Articles

Back to top button