आज में पेश होगा योगी 2.0 का आखिरी बजट, महिलाओं, युवाओं और किसानों के लिए हो सकते हैं बड़े ऐलान

उत्तर प्रदेश विधानसभा में आज, बुधवार 11 फरवरी को बजट 2026 पेश किया जाएगा। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना इस बजट को आज सुबह 11...

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा में आज, बुधवार 11 फरवरी को बजट 2026 पेश किया जाएगा। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना इस बजट को आज सुबह 11 बजे विधानसभा के पटल पर रखेंगे। अगले साल 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए इस बार का बजट विशेष महत्व रखता है। सरकार इस बजट में महिलाओं, युवाओं और किसानों के लिए कई बड़े ऐलान कर सकती है, साथ ही नई विकास योजनाओं की घोषणा भी हो सकती है।

कैबिनेट की बैठक से मिलेगी मंजूरी
बजट पेश होने से पहले, सुबह 9 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक होगी, जिसमें इस बजट को मंजूरी दी जाएगी। यह बजट उत्तर प्रदेश सरकार का अब तक का सबसे बड़ा बजट हो सकता है और यह योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी पूर्ण बजट होगा। इस बजट की महत्ता इसलिए भी बढ़ गई है, क्योंकि अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।

महिलाओं और युवाओं के लिए हो सकते हैं बड़े ऐलान
माना जा रहा है कि इस बजट में सरकार महिलाओं के लिए कुछ खास योजनाओं का ऐलान कर सकती है। जैसे बिहार सरकार ने चुनावी साल में महिलाओं के लिए स्वरोजगार योजनाओं की शुरुआत की थी। वहीं युवाओं के लिए नई भर्ती और रोजगार से जुड़ी घोषणाएं भी हो सकती हैं।

किसानों की आय बढ़ाने पर होगा ध्यान
यूपी सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए भी बजट में कुछ खास कदम उठा सकती है। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने पहले ही कहा था कि इस बजट में आम लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने की कोशिश की गई है, जिसमें हर वर्ग का ध्यान रखा गया है।

Related Articles

Back to top button