Yogi Cabinet Expansion: योगी सरकार 2.0 का पहला मंत्रिमंडल विस्तार, इन विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा जितिन प्रसाद, नंद गोपाल नंदी, नरेंद्र कश्यप, राकेश सचान समेत कई मंत्री मंत्री मौजूद रहे।

Yogi Cabinet Expansion: योगी सरकार 2.0 का पहला मंत्रिमंडल विस्तार हो गया। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओपी राजभर, दारा सिंह चौहान, अनिल कुमार और सुनील शर्मा को राजभवन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने पद की शपथ दिलाई। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा जितिन प्रसाद, नंद गोपाल नंदी, नरेंद्र कश्यप, राकेश सचान समेत कई मंत्री मंत्री मौजूद रहे।

बता दें कि योगी कैबिनेट विस्तार को लेकर काफी दिनों से चर्चाएं चल रही थी। इसमे लगातार हो रहे देरी से ओपी राजभर ने कई जगहों पर नाराजगी भी जाहिर की थी। लोकसभा चुनाव से पहले सरकार ने आखिरकार चार विधायकों को योगी कैबिनेट का विस्तार कर दिया है। जिसमें आरएलडी और सुहेलदेव समाज पार्टी को भी जगह दिया गया है। जबकि अपना दल (एस) और निषाद पार्टी के सदस्य पहले से ही योगी में शामिल हैं। सहयोगी दलों से तीन और बीजेपी से एक मंत्री ने शपथ ली।

सीएम योगी ने फूल देकर स्वागत किया

शपथ ग्रहण करने के बाद सीएम योगी और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सभी मंत्रियों को फूल देकर स्वागत किया। इस दौरान वहां पर मौजूद मंत्री और पार्टी के पदाधिकारियों ने ताली बजाकर सभी मंत्रियों का स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दी। 

Related Articles

Back to top button