लखनऊ. उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की मंगलवार को लखनऊ के लोकभवन में कैबिनेट बैठक हुई। सीएम योगी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में इन महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगी। बैठक में सीएम योगी, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना और नंद गोपाल गुप्ता नंदी समेत कई अन्य मंत्री बैठक में शामिल हुए।
योगी कैबिनेट बैठक में इन अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी है। मंत्री अरविंद शर्मा और जयवीर सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कैबिनेट में लिए गए फैसलों की जानकारी दी।
लखनऊ
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) September 27, 2022
➡कैबिनेट बैठक के बाद लोकभवन में प्रेस ब्रीफिंग
➡योगी कैबिनेट की बैठक में अहम प्रस्ताव पास
➡कैबिनेट में 20 अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर
➡राज्य जैव ऊर्जा नीति-2022 का प्रस्ताव पास
➡प्रदेश में 5500 करोड़ का निवेश प्राप्त होगा@myogiadityanath @myogioffice pic.twitter.com/GY0EOINOEl
योगी कैबिनेट बैठक में इन अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर
- राज्य जैव ऊर्जा नीति-2022 का प्रस्ताव पास
- प्रदेश में 5500 करोड़ का निवेश प्राप्त होगा
- स्थापित होने वाले संयंत्रों से किसानों की आय बढ़ेगी
- पंचायत की सीमा विस्तार प्रस्ताव पर मुहर
- मुजफ़्फ़रनगर,गोंडा की पंचायत का सीमा विस्तार होगा
- गोंडा के कटरा बाजार का सीमा विस्तार होगा
- यूपी MSME प्रोत्साहन नीति 2022 का प्रस्ताव पास
- राज्य योजना आयोग के पुनर्गठन के प्रस्ताव पर मुहर
- राज्य योजना आयोग अब स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन
- स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन के अध्यक्ष होंगे मुख्यमंत्री।