यूपी में ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसल की भरपाई करेगी योगी सरकार, सीएम योगी ने अधिकारियों को दिये दिशा निर्देश !

पिछले कुछ दिनों से यूपी में हो रही भयंकर बारिस और ओलावृष्टि से फसल की बर्बादी हुई है। इस आपदा में हुए फसलों के नुकसान की भरपाई करने के...

लखनऊ : पिछले कुछ दिनों से यूपी में हो रही भयंकर बारिस और ओलावृष्टि से फसल की बर्बादी हुई है। इस आपदा में हुए फसलों के नुकसान की भरपाई करने के लिए योगी सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। बर्बाद हुई फसल की भरपाई के लिए यूपी सरकार ने कुल 56 करोड़ 28 लाख रुपये की मदद करने का ऐलान किया है। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी ने अधिकारियों को बर्बाद हुई फसल का सर्वेक्षण करने के आदेश दे दिए हैं। वहीं जिन किसानों ने फसल का बीमा करवा रखा है, उन्हें प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत मुआवजा मिल जाएगा। लेकिन जिन किसानों ने किसी भी प्रकार का कोई फसल बीमा नहीं करवाया है, उन्हें भी राज्य सरकार मुआवजा देने का काम करेगी । मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि जल्द से जल्द बर्बाद हुई फसल का सर्वेक्षण पूरा करें ताकि किसानों को त्वरित रुप से मुआवजा उपलब्ध करवाया जा सके।

मौसम विभाग को मिले पूर्वानुमान जारी करने के निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समीक्षा बैठक में किसानों को जल्द से जल्द राहत पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने मौसम विभाग को भी मौसम के पूर्वानुमान की सटीक जानकारी जारी करने के भी निर्देश दिए हैं। दरअसल अभी भी बारिस और ओलावृष्टि का खतरा टला नहीं है इसीलिए मौसम विभाग को बारिस के पूर्वानुमान जारी करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि लघु और सीमांत किसानों को नुकसान से बचाया जा सके।

नियम शिथिलकर MSP पर फसल खरीदेगी सरकार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि भारी बारिस और ओलावृष्टि के चलते गेंहू सहित अन्य रवि की फसलों को काफी नुकसान हुआ है। और इस नुकसान के बीच जो अनाज पैदा हो रहा है उसकी गुणवत्ता में काफी कमी आई है। इसलिए आपदा के चलते जिन फसलों की गुणवत्ता पर असर पड़ा है उन फसलों की खरीद भी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की जायेगी। इसके लिए सरकार MSP पर फसल खरीद करने वाले नियमों में शिथिलता लायेगी ताकि सरकारी क्रय केंद्रों पर किसान को किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े।

Related Articles

Back to top button