
उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 14 अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस फेरबदल में कई जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों (SSP) और पुलिस अधीक्षकों (SP) को बदला गया है, वहीं कुछ को महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्त किया गया है।
सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार…….
- मोहित गुप्ता को सचिव, गृह विभाग लखनऊ बनाया गया है।
- अजय कुमार साहनी को पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG), बरेली रेंज की जिम्मेदारी दी गई है।
- वैभव कृष्णा को DIG वाराणसी नियुक्त किया गया है।
- अभिषेक सिंह को DIG सहारनपुर बनाया गया है।
- राजकरण नैय्यर को SSP गोरखपुर नियुक्त किया गया है।
- गौरव ग्रोवर को SSP अयोध्या बनाया गया है।
- संजय कुमार को SSP मुजफ्फरनगर की कमान सौंपी गई है।
- अनूप कुमार सिंह को SP फतेहपुर नियुक्त किया गया है।
- बृजेश कुमार श्रीवास्तव को SSP इटावा बनाया गया है।
- राजेश कुमार द्वितीय को SP कौशाम्बी नियुक्त किया गया है।
- धवल जायसवाल को पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद में नई जिम्मेदारी मिली है।
- सत्यजीत गुप्ता को पुलिस कमिश्नरेट कानपुर में तैनात किया गया है।
- संदीप कुमार मीना को SP संतकबीरनगर बनाया गया है।
- लक्ष्मीनिवास मिश्र को SP रेलवे, गोरखपुर के पद पर भेजा गया है।
इन तबादलों को प्रदेश की कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में उठाया गया एक अहम कदम माना जा रहा है। शासन स्तर पर यह फेरबदल आने वाले महीनों में पुलिसिंग के कामकाज पर सीधा असर डाल सकता है। जिन अफसरों को नई ज़िम्मेदारियाँ दी गई हैं, उनमें से कई माने-जाने और अनुभवी अधिकारी हैं। उम्मीद की जा रही है कि यह बदलाव जिले स्तर पर अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था बनाए रखने और जनता से बेहतर संवाद स्थापित करने में मददगार साबित होंगे।









