
देहरादून- यूट्यूबर अनुराग डोभाल अपने वीडियो को लेकर सुर्खियों में है…क्योंकि पिछले काफी समय से वो डिप्रेशन से जूझ रहे थे और बहुत सारी मानिसक परेशानियों के साथ में उन्होंने देहरादून में सुसाइड अटेम्प्ट करने की कोशिश की है.
जानकारी के लिए बता दें कि यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने दिल्ली देहरादून हाईवे पर सुसाइड की कोशिश की. उनकी गाड़ी के साथ हादसा हुआ. वो अब सुरक्षित हैं, हालांकि, उन्हें कई चोटें लगी हैं. अनुराग डोभाल को UK07 राइडर के नाम से जाना जाता है. वो सोशल मीडिया पर वीडियोज बनाते हैं. कुछ दिन पहले अनुराग ने यूट्यूब पर एक 2 घंटे लंबा वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में उन्होंने बताया कि वो डिप्रेशन में हैं. उन्होंने इंटरकास्ट मैरिज की है तो उनकी फैमिली उन्हें टॉर्चर रही है. अनुराग ने अपने पेरेंट्स पर टॉर्चर के इल्जाम लगाए हैं.
अनुराग की तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई थी. घटना के बाद सोशल मीडिया पर हड़कंप मचा हुआ है. साथ ही ये भी बता दें कि अनुराग डोभाल के इंस्टाग्राम पर 70 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स है…
खैर इस मामले में सोशल मीडिया पर लगातार रिएक्शन आ रहे है…और ये मामला काफी ज्यादा तूल पकड़ता हुआ दिखाई दे रहा है.








