
26वें नेशनल स्पोर्ट क्लाइम्बिंग चैंपियनशिप का आगाज़ हो गया है। शुक्रवार को उत्तरकाशी भ्रमण पर पहुंची महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने नेहरू पर्वतारोहण संस्थान में नेशनल स्पोर्ट क्लाइम्बिंग चैंपियनशिप का शुभारंभ किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने ब्रिगेडियर ज्ञान सपोर्ट क्लाइमिंग प्रांगण का भी लोकार्पण किया।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने सम्बोधन में महिला सशक्तिकरण के बारे में बोलते हुए कहा कि महिलाओं को बड़े पदों में देखकर गर्व महसूस होता है। देश की राष्ट्रपति एक आदिवासी महिला बनी है, उससे यह एहसास होता है कि महिलाओं के लिए कोई भी क्षेत्र अब ऐसा नही है जो अछूता रह जाय। हर क्षेत्र में महिला आगे रही है।
पर्वतारोहण के संदर्भ में बताते हुए कैबिनेटन मंत्री ने कहा कि खेल विभाग ने क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, बैडमिंटन आदि खेलों को बढ़ाने का काम किया है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री जी ने आजादी का अमृत महोत्सव के अंर्तगत हर घर तिरंगा लगाने का आग्रह किया है। उन्होंने आवाह्न किया कि 13 से 15 अगस्त तक हर घर में तिरंगा लगाने का काम करें।
प्रधानाचार्य निम कर्नल अमित बिष्ट ने कहा 26वें नेशनल स्पोर्ट क्लाइम्बिंग चैंपियनशिप का आज शुभारंभ हो गया है। यह प्रतियोगिता तीन दिन तक चलेगी। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में एशियन खेल एवं ओलंपिक खेल में खिलाड़ियों का चयन होगा,जो उत्तराखंड के लिए गौरव की बात है। इस प्रतियोगिता में 175 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहें है।