
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से प्रशासनिक और पुलिस महकमे से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। राज्य में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए कुल 144 पुलिस उपाधीक्षकों के तबादले कर दिए गए हैं। इस सूची में कई जिलों के पुलिस उपाधीक्षकों के साथ-साथ कमिश्नरेट क्षेत्रों के सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) भी शामिल हैं।
जारी तबादला सूची के मुताबिक, रामकरन को सहायक पुलिस आयुक्त लखनऊ और ओंकार दत्त तिवारी को सहायक पुलिस आयुक्त गाजियाबाद के पद पर तैनात किया गया है। इसके अलावा सुजीत कुमार दुबे को पुलिस उपाधीक्षक अयोध्या, नीलेश मिश्रा को पुलिस उपाधीक्षक गोरखपुर, चमन सिंह चावड़ा को पुलिस उपाधीक्षक बरेली और राजीव कुमार गुप्ता को पुलिस उपाधीक्षक अलीगढ़ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं, शोभित कुमार को पुलिस उपाधीक्षक कानपुर देहात, दिलीप कुमार सिंह को मिर्जापुर, शुभम तोडी को सम्भल, अतुल कुमार सिंह को महराजगंज, महेन्द्र कुमार शुक्ला को महोबा और आशुतोष तिवारी को हरदोई का पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है। गोंडा जिले में रवि कुमार गुप्ता और सुनील कुमार सिंह दोनों को पुलिस उपाधीक्षक के रूप में नई तैनाती मिली है। इसके साथ ही प्रवीण कुमार सिंह को हापुड़, राजेश कुमार सिंह को शाहजहांपुर, कुलदीप कुमार गुप्ता को मुजफ्फरनगर, रजनीश वर्मा को बागपत, राजेश कुमार श्रीवास्तव को सुल्तानपुर, देश दीपक सिंह को सहारनपुर, नितिन कुमार को जौनपुर और पवन कुमार को भदोही का पुलिस उपाधीक्षक नियुक्त किया गया है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।









