
एक यात्री के मोबाइल फोन पर एक संदिग्ध SMS को उसके पास बैठी महिला यात्री द्वारा देखने के बाद अलार्म बजाने की बजह से मेंगलुरु-मुंबई की उड़ान छह घंटे की देरी से हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक तो महिला यात्री ने गलती से उस शख्स के फोन पर एक मैसेज देखा, और जिसके बाद उसमें लिखे ‘बॉम्बर’ शब्द देखकर वो हैरान रह गई।
बाद में जानकारी करने पर पता चला कि वह व्यक्ति अपनी प्रेमिका के साथ चैट कर रहा था। जिसे उसी हवाई अड्डे से बेंगलुरु के लिए फ्लाइट पकड़नी थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि लड़की ने कथित तौर पर उस व्यक्ति को एक SMS भेजा था जिसमें लिखा था, “You Are Bomber”
दरअसल महिला ने SMS देखने के बाद महिला ने केबिन क्रू को इस बॉम्बर शब्द के बारे में सूचित कर दिया। जिसके बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोलर को सतर्क कर दिया और उड़ान भरने के लिए तैयार विमान को रोक दिया गया। उसके बाद जल्द ही सभी यात्रियों को विमान से उतरने के लिए कहा गया। रविवार शाम को इंडिगो की उड़ान को मुंबई के लिए रवाना होने से पहले बिना किसी भी तरह की तोड़फोड़ के उनके सामान की अच्छी तरह से जांच की गई।
घटना के बाद, कई घंटों तक चली पूछताछ के कारण उस व्यक्ति को फ्लाइट में चढ़ने की अनुमति भी नहीं दी गई, जबकि उसकी प्रेमिका कर्नाटक की राजधानी बंगलौर के लिए उड़ान से चूक गई।