677 जोड़ो ने की जीवन की नई पारी कि शुरूआत, ऐसे मिला सरकार की तरफ से इक्यावन-इक्यावन हजार का पुरस्कार

जनपद में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया समारोह में 677 जोड़े परिणय सूत्र बंधे जिन्होंने अपनी जिंदगी की नई पारी की शुरुआत की।

डेस्क: जनपद में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया समारोह में 677 जोड़े परिणय सूत्र बंधे जिन्होंने अपनी जिंदगी की नई पारी की शुरुआत की। इस अवसर पर उपस्थित मेहमानों और अधिकारियों ने नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सरकार की ओर से सहयोग राशि और कुछ सामना भी उपहार स्वरूप दिया गया।

संभल में सरकार के निशुल्क मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। जो जनपद की विभिन्न बिकास खंडों और नगर क्षेत्र में आयोजित किया गया। विवाह समारोह में 677 जोड़ों ने फेरे लिए और अपनी जिंदगी की नई शुरुआत की। समारोह में बर वधू पक्ष से आए अथितियो को भोजन की व्यवस्था की गई और बैंड बाजे के साथ परिणय सूत्र में बंधे जोड़ों को मौके पर उपस्थित मेहमानों और अधिकारियों ने आशीर्वाद दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। सभी जोड़ों को सरकार की तरफ से इक्यावन इक्यावन हजार की राशि अवमुक्त गई जिसमे 35 हजार की नगद राशि खाते में भेजी गई और दस हजार का साजो सामान उपहार स्वरूप दिया गया शेष 6 हजार की राशि साजसज्ज और व्यवस्था में खर्च की गई। सभी नव विवाहित जोड़े खुशी-खुशी अपने अपने घर को रवाना हुए।

डीएम मनीष बंसल ने भारत समाचार को बताया की जनपद में आज मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन सभी विकास खंडों और नगर क्षेत्रों में आयोजित किया गया। जिसके अंतर्गत 677 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया और नव विवाहित प्रति जोड़ा 51 हजार की धन राशि सरकार से अवमुक्त की गई थी, जिसके तहत 35 हजार की राशि सीधे खाते में और दस हजार की राशि का जरूरत का सामान और शेष राशि 6 हजार के लिए खाना पीना और व्यवस्था में खर्च की गई है। सभी नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देकर विदा किया गया है।

Related Articles

Back to top button
Live TV