8 आईपीएस अफसरों के हुए तबादले, इन लोगों को मिली अहम जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश की अफसरशाही में देर रात हुए तबादलों से एक बार फिर हड़कंप मच गया है। देर शाम उत्तर प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी से जुडी बड़ी खबर सामने आई।

उत्तर प्रदेश की अफसरशाही में देर रात हुए तबादलों से एक बार फिर हड़कंप मच गया है। देर शाम उत्तर प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी से जुडी बड़ी खबर सामने आई। एक साथ एक 8 IPS अधिकारियों के तबादले कर दिए गए। प्रदेश की योगी सरकार ने अपनी तबादला नीति को डेली रूटीन का हिस्सा बना लिया है।

चाहें वह कानून व्यवस्था का मुद्दा हो या लोक प्रशासन को पारदर्शी और जनसरोकारी बनाने का, प्रदेश की योगी सरकार ने अपनी तबादला नीति को डेली रूटीन का हिस्सा बनाया है। लोगों की आकांक्षाओं पर खरा उतरने की कोशिश कर रही योगी सरकार के सशक्त तबादला नीति का ही परिणाम है कि प्रदेश की कानून व्यवस्था और लोक प्रशासनिक व्यवस्था दूसरे राज्यों के लिए एक सुशासन का उदहारण है।

प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार राज्य में कानून व्यवस्था और प्रशासनिक सुधारों के लिए आये दिन प्रतिबद्धता जाहिर करती है। राज्य सरकार की तबादला नीति का भी इस दिशा में बेहद अहम योगदान है। बहरहाल, देर रात शासन के इस फैसले ने सबकों चौंका दिया और ताबड़तोड़ तबादलों से यूपी की ब्यूरोक्रेसी में हड़कंप मच गया।

यूपी में 8 आईपीएस अफसरों के हुए तबादले

  • पीयूष मोर्डिया ADG ज़ोन लखनऊ बनाये गये
  • प्रवीण कुमार आईजी रेंज अयोध्या बने
  • उपेन्द्र अग्रवाल JCP लखनऊ बनाए गए
  • अमरेन्द्र प्रसाद सिंह DIG देवी पाटन रेंज
  • नचिकेता झा IG मेरठ रेंज
  • दीपक कुमार IG आगरा रेंज
  • एसआरए कुलकर्णी DIG अलीगढ़
  • अमित वर्मा ADCP कानपुर.

Related Articles

Back to top button
Live TV