
वाराणसी- लोकसभा चुनाव के चौथे चरण का मतदान आज है.चौथे चुनावी चरण की वजह से देश और उत्तर प्रदेश में सियासी हलचल बढ़ी हुई है. इसी कड़ी में लोकसभा चुनाव की वाराणसी सीट के पीएम मोदी 14 मई को नामांकन करेंगे.
लखनऊ
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) May 13, 2024
➡पीएम नरेंद्र मोदी की ताबड़तोड़ जनसभाएं आज
➡रायबरेली में 12.20 बजे पीएम मोदी की जनसभा
➡बांदा में 2.30 बजे प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा
➡शाम 5 बजे वाराणसी में पीएम मोदी का रोड शो#Lucknow @narendramodi pic.twitter.com/rfwiRMKi0v
नामांकन से पहले पीएम मोदी का आज वाराणसी में रोड-शो होगा. पीएम नरेंद्र मोदी का आज वाराणसी में रोड-शो है. पीएम मोदी के इस मेगा रोड शो में अमित शाह, सीएम योगी मौजूद रहेंगे. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी रोड-शो में शामिल होंगे.इसके अलावा कई कैबिनेट मंत्री और राष्ट्रीय पदाधिकारी शामिल होंगे.
इसके अलावा एनडीए गठबंधन के नेता भी रोड-शो में शामिल होंगे. आज का पीएम मोदी का रोड शो कई मायनों में खास है. BHU के मुख्य द्वार से काशी विश्वनाथ धाम तक रोड-शो होगा. काशी विश्वनाथ धाम में पूजा पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे.
कल काल भैरव मंदिर में पूजा के बाद नामांकन करेंगे.नामांकन के बाद काशी में प्रबुद्धजनों को संबोधित करेंगे.रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में प्रबुद्धजनों का सम्मेलन होगा.









