
वाराणसी- लोकसभा चुनाव की वजह से सियासी माहौल में हलचल काफी ज्यादा दिखाई दे रही है. चौथे चरण का चुनाव भी हो चुका है.इसी कड़ी में पीएम मोदी वाराणसी में आज नामांकन करेंगे.
वाराणसी – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज करेंगे नामांकन
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) May 14, 2024
➡नामांकन से पहले गंगा स्नान करेंगे पीएम
➡काल भैरव मंदिर में करेंगे पूजा
➡11 बजे नामांकन के लिए जायेंगे कलेक्ट्रेट
➡नामांकन में 12 राज्य के सीएम होंगे शामिल
➡वाराणसी लोकसभा से तीसरी बार भरेंगे पर्चा
➡मुख्यमंत्री योगी… pic.twitter.com/izfJgPwQYz
नामांकन से पहले पीएम मोदी पूजा-पाठ करेंगे. दशाश्वमेध घाट पीएम जाएंगे.9 बजे दशाशमेध घाट पर गंगा पूजन करेंगे. नामांकन से पहले पीएम मां गंगा का आशीर्वाद लेंगे.
बता दें कि पीएम के नामांकन में 12 राज्यों के सीएम और कई केंद्रीय मंत्री मौजूद रहेंगे.बीते समय में काशी में पीएम मोदी का मेगा रोड शो हुआ. पांच लाख लोग रोड शो के साक्षी बने.विपक्षी गठबंधन के बयान पर पीएम ने बोला हमला.पीएम मोदी ने कहा कि पाकिस्तान ने चूड़ियां नहीं पहनीं तो क्या हम पहना देंगे.









