पीएम मोदी आज करेंगे वाराणसी में नारी शक्ति से संवाद, महिलाएं संभालेंगी कमान

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र प्रयागराज के पश्चात वाराणसी में नारी शक्ति के संवाद कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

वाराणसी- देश में लोकसभा के चुनाव में 5 चरणों का मतदान हो चुका हैं। अब मात्र 2 चरणों का मतदान होना बाकी है। उत्तर प्रदेश में इन आखिरी के दो चरणों में पूर्वांचल की मुख्य सीटों पर मतदान होना बाकी है। ऐसे में तमाम राजनैतिक दलों ने इन दो चरणों में होने वाले मतदान के लिए अपनी चुनावी प्रचार तेज कर दिया है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र प्रयागराज के पश्चात वाराणसी में नारी शक्ति के संवाद कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। प्रयागराज से पीएम मोदी शाम करीब 5:20 बजे वाराणसी पहुंचेंगे। पीएम सबसे पहले वाराणसी के संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के मैदान में आयोजित “नारी शक्ति संवाद” कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां पीएम मोदी सबसे पहले आत्मनिर्भर महिलाओं का शक्ति वंदन करेंगे।

पीएम मोदी ने काशी की महिलाओं से संवाद की जताई थी इच्छा

बीजेपी के इस नारी शक्ति संवाद कार्यक्रम में खास बात यह है, कि पीएम मोदी के आगमन पर उनका स्वागत से लेकर मंच और माइक और अन्य व्यवस्थान की जिम्मेदारी महिलाएं संभालेंगी। वही कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी महिलाओं से संवाद कर उन्हे संबोधित करेंगे। पीएम मोदी के नारी शक्ति संवाद कार्यक्रम को लेकर उत्तर प्रदेश महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष एवम राज्यसभा सांसद गीता शाक्य ने बताया कि पीएम मोदी ने अपने नामांकन से पहले हुए रोड शो के दौरान महिलाओं की भागीदारी देख काफी प्रसन्न हुए थे। ऐसे में उन्होंने अपने नामांकन के पश्चात महिलाओं से संवाद की इच्छा जताई थी। जिसे लेकर भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा ने इस कार्यक्रम का आयोजित किया और निर्णय लिया कि पीएम मोदी के नारी शक्ति संवाद कार्यक्रम की सभी तैयारी, स्वागत और पीएम के मंच की व्यवस्थाओं को महिलाएं संभालेंगी। वही इस कार्यक्रम में वाराणसी से प्रत्येक बूथ से 10 महिलाएं शामिल होंगी,जबकि कुल 25 हजार महिलाएं पीएम मोदी के संबोधन कार्यक्रम में शामिल होंगी।

वाराणसी लोकसभा सीट से पीएम मोदी ने किया है नामांकन

वाराणसी में लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी ने 13 मई को अपने नामांकन से पूर्व रोड शो किया था। वही 14 मई को पीएम ने गंगा सप्तमी पर मां गंगा और बाबा काल भैरव का आशीर्वाद लेकर नामांकन किया था। पीएम मोदी के नामांकन में एनडीए गठबंधन के शीर्ष नेता मौजूदा रहकर पीएम की अगुवाई में एक बार फिर देश में सरकार बनाने का संदेश दिया था। पीएम मोदी आज एक बार फिर लोकसभा चुनाव के मतदान से पहले वाराणसी पहुंचेंगे। पीएम नारी शक्ति संवाद के कार्यक्रम में शामिल होने के पश्चात वाराणसी के बरेका गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे, तो वही 22 मई की सुबह वाराणसी से रवाना होंगे।

रिपोर्ट : नीरज कुमार जायसवाल

Related Articles

Back to top button